भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हम युवाओं और बच्चों में संक्रमण के बढ़ते केस देख रहे हैं। ऐसे में ऐसी मां ज्यादा चिंतित हैं जो अभी-अभी ही मां बनी हैं या जिनके बच्चे बहुत ही छोटे हैं। इस मदर्स डे पर हमने ऐसी ही माताओं की चिंताओं को डॉ. शिराफ वज़ीफ़दार, एमडी, डीजीओ, कंसल्टेंट, गायनेकोलॉजी, पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, खार फेसिलिटी, के सामने रखा। उनसे जानने की कोशिश की कि क्य... | Novel Coronavirus Infection in Newborn Babies; पहले तो कहा जा रहा था कि नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की इम्युनिटी मजबूत होती है। इस वजह से उन्हें कोरोना इन्फेक्शन होने का खतरा नहीं है। पर हमने हाल ही में देखा है कि एक महीने के बच्चे को भी कोरोना इन्फेक्शन हुआ है। अच्छी बात यह है कि बच्चों में लक्षण बेहद हल्के या मामूली ही रहे हैं। इन लक्षणों के अनुसार ही इलाज भी किया जा रहा है। जो नई-नई माँ बनी हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी रखनी जरूरी है।
from Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today - Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfziyZ
0 Comments