Trending Now

10/recent/ticker-posts

Covid-19 India: देश में कम हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में सामने आए 2.59 लाख नए मामले https://ift.tt/3woGGQu May 21, 2021 at 12:10PM डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर ने बीते दिनों जमकर कहर बरपाया। लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे सुधार होता नजर आ रहा है। इस महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या में एक बार फिर से कमी देखी जा रही है। जहां बीते दिनों यह संख्या प्रति दिन 4 लाख के पार पहुंच गई थी। वहीं अब यह 3 लाख के नीचे आ गई है। जबकि देश में रोजाना होने वाली कोरोना से मौतों में भी गिरावट देखी गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 59 हजार 591 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4,209 रहा। हालांकि बीच में आंकड़ा चार हजार से नीचे पहुंचा था, जो अब फिर से ऊपर आ पहुंचा है। क्या है सेल्फ टेस्टिंग कोविड-19 किट, इसका उपयोग कौन और कैसे कर सकता है? देश में कोरोना के मामलों के कम होने साथ ही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 57 हजार 295 है। इससे देश में अब तक कोरोना ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 27 लाख 12 हजार 735 हो गया है।  इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। फिलहाल देश में 30 लाख 27 हजार 925 एक्टिव कोरोना केस हैं। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब तक कुल 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार 991 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 91 हजार 331 हो गया है।  India reports 2,59,591 new #COVID19 cases, 3,57,295 discharges & 4,209 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry. Total cases: 2,60,31,991 Total discharges: 2,27,12,735 Death toll: 2,91,331 Active cases: 30,27,925 Total vaccination: 19,18,79,503 pic.twitter.com/ehndKtsQ7n — ANI (@ANI) May 21, 2021 देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है। जहां एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी हो गए हैं। वहीं कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है। यही नहीं कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News. . ... Covid-19 India: 2.59 lakh new cases surfaced in 24 hours, 4,209 death . . .

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर ने बीते दिनों जमकर कहर बरपाया। लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे सुधार होता नजर आ रहा है। इस महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या में एक बार फिर से कमी देखी जा रही है। जहां बीते दिनों यह संख्या प्रति दिन 4 लाख के पार पहुंच गई थी। वहीं अब यह 3 लाख के नीचे आ गई है। जबकि देश में रोजाना होने वाली कोरोना से मौतों में भी गिरावट देखी गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 59 हजार 591 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4,209 रहा। हालांकि बीच में आंकड़ा चार हजार से नीचे पहुंचा था, जो अब फिर से ऊपर आ पहुंचा है।

क्या है सेल्फ टेस्टिंग कोविड-19 किट, इसका उपयोग कौन और कैसे कर सकता है?

देश में कोरोना के मामलों के कम होने साथ ही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 57 हजार 295 है। इससे देश में अब तक कोरोना ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 27 लाख 12 हजार 735 हो गया है। 

इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। फिलहाल देश में 30 लाख 27 हजार 925 एक्टिव कोरोना केस हैं। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब तक कुल 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार 991 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 91 हजार 331 हो गया है। 

India reports 2,59,591 new #COVID19 cases, 3,57,295 discharges & 4,209 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.

Total cases: 2,60,31,991
Total discharges: 2,27,12,735
Death toll: 2,91,331
Active cases: 30,27,925

Total vaccination: 19,18,79,503 pic.twitter.com/ehndKtsQ7n

— ANI (@ANI) May 21, 2021

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है। जहां एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी हो गए हैं। वहीं कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है। यही नहीं कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 2.59 lakh new cases surfaced in 24 hours, 4,209 death
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3u1cklG

Post a Comment

0 Comments